मेरी प्यारी धर्मपत्नी (Suggu) जी आपको जन्मदिवस की बहुत बहुत दिल से शुभकामनाएं... हम भगवान से खूब प्रार्थना करते हैं की आपकी सारी ख्वाहिशें पूरी हो... खूब तरक्की करो... माता पिता और पूरे परिवार का सर खूब फक्र से ऊंचा करो...
हम बहुत ही सौभाग्यशाली हैं की आप हमारे जीवन में आईं... हमें तुमसे आज तक कोई शिकायत नहीं और तुमने शिकायत का मौका भी नहीं दिया... तुम्हें पाकर हमारा जीवन सफ़ल हुआ... हम आपसे वादा करतें हैं की... आने वाले समय में तुम्हें वो सारी खुशियां दे सकूं... वो सारी मन्नतें पूरा कर सकूं जिसकी तुम चाह रखती हो...
तुम घर परिवार और हमसे भी दूर रहकर भी सभी का मान सम्मान रखा है...तुम्हारे जीवन में बहुत सारे संघर्ष आए लेकिन तुम कभी घबराई नही...उसका डर कर सामना किया...यही हिम्मत देखकर मुझे भी एक ताक़त मिलता है...तुम मुझे कभी भी कमज़ोर नही होने देती...तुमसे बहुत कुछ सीखा है...
हमने बहुत कोशिश की कि तुम्हारा जन्मदिन साथ मनाएं... लेकिन कुछ कारण की वजह से हम नहीं आ पाए मुझे बड़ा अफसोस है...
लेकिन हमारा प्यार हमेशा तुम्हारे साथ है...
हम जब कभी परेशान होते हैं...या कभी निराश होते हैं... तुमसे बात करते हैं तो वो सारी परेशानी दूर हो जाती है... तुम जब कहती हो हम साथ है... यही सुनकर मेरे मेरे दिल को कितना सुकून मिलता है...तुम्हारा हमारे जीवन में आना किसी वरदान से कम नही....
हो भगवान से पूरी .. ऐसा कोई वरदान चाहिए...
मैं जब भी रहूं अकेला...मेरे हाथों में तेरे हाथ चाहिए...
हो जाए हमारी पूरी... कितनी भी ख्वाइशें...
जिंदगी में मिले हज़ार मगर हर जन्म में बस साथ तेरा चाहिए....
बहुत सारा प्यार....🎂🎂🎂♥️♥️♥️♥️