Sunday, 17 March 2019

एक कप चाय...

ये चाय भी कितनी अजीब होती है...

हर समस्याओं का समाधान इनके पास होती है...

सुबह उठकर चाय मिल जाए तो दिमाग फ्रेस...
और ना मिले तो पूरा दिन स्ट्रेस...

दोपहर की चाय, थकान मिटाती है...
तो शाम की चाय, थोड़ा माहौल बनाती है...

दोस्तों के घर जाओ, तो एक कप चाय...
लड़की वाले अगर घर आएं, तो अच्छी वाली चाय...

पड़ोसी अगर घर आएं, तो काली चाय...
उनके घर जाऊं तो, पानी वाली चाय...

अगर गर्लफ्रेंड साथ हो तो, महंगी वाली चाय...
बेस्ट फ्रेंड साथ हो तो, सस्ती वाली चाय...

ये चाय भी ना कितने रिश्ते बनाती है...
और ना जाने कितने रिश्ते बिगाड़ती है...

घर, ऑफिस या स्कूल के बाहर भी, चाय की दुकान होती है...
जहां दुनिया भर की सूचनाएं इनके पास होती है...

अफ़वाह हो या दंगा हो...
बॉस की बुराई हो या किसी से पंगा हो...
फोन घुमाओ सीधे चाय की दुकान पर आ जाओ...

ऑफिस में कदम रखते ही पीते हैं चाय...
थोड़ा सा काम करते हैं तो फिर एक कप चाय...

किसी को पूछकर किसी को भूल जाओ तो ताने मारती है चाय...
किसी के साथ ना जाओ तो नाराज़ होती है चाय...

ये चाय भी बड़ी अजीब है...

आशीष गुप्ता......

No comments:

Post a Comment

तुम करोगे इश्क़... तब समझोगे... मोहब्बत क्या चीज़ होती है... हमने किया तो एहसास हुआ... ख़ुद बर्बाद करने की सज़ा क्या होती है.... आशीष