Sunday, 5 April 2020

ख़ूबसूरत लड़की...

आज रात एक सपना आया...
उस सपने में कोई अपना आया...

सोचा भी नहीं था कि वो लड़की मेरे ख्वाबों में आएगी...
वो और वो आएगी मुझे इतना सताएगी...

उससे मिलने की बात तो मै रोज़ ही करता हूं...
दूर से ही सही लेकिन ऑफिस में मुलाकात तो रोज़ ही करता हूं...

 फेसबुक पे वो मुझसे बात भी करती है...
और मेरी हर बात को प्यार से बकवास भी कहती है...

उसकी बातें भी मेरे दिल को भा जाती है...
कुछ कहतें ही वो मुस्कुरा जाती है...


मुस्कुराती भी है शर्माती भी है...
आज कल तो वो मुझे मुक्का मारती भी है...

मगर वो मेरे दिल के बहुत ही करीब है...
करीब भी है और मेरा अजीज भी है...

आशीष गुप्ता...

No comments:

Post a Comment

हां मुझे पसंद है... तुम्हारा मासूम सा चेहरा, जिसे देखकर मेरे दिन की शुरुआत होती है... हां मुझे पसंद है... तुम्हारी प्यारी सी मुस्कान, जिसे द...